Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bus Accident: छत्तीसगढ़ से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं की बस जौनपुर में ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत, 9 लोग घायल

Bus Accident: छत्तीसगढ़ से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं की बस जौनपुर में ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत, 9 लोग घायल
X

Bus Accident: रायपुर/जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में छत्तीसगढ़ से अयोध्या और वाराणसी दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की लग्जरी स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। रविवार (14 सितंबर) रात को हुई इस दुर्घटना में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।

बस हादसा जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहीपुर क्रॉसिंग के पास हुआ है। ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यात्रियों की चीफ पुकार मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

Bus Accident: हादसे के बारे में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण बस ट्रेलर के दाहिनी ओर टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री सीटों में ही फंस गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया बस में करीब 50 यात्री सवार थे। इनमें से ज्यादातर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। सभी श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन को वाराणसी जा रहे थे। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा।

Bus Accident: जौनपुर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हम सब घायलों को समय पर इलाज दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। गंभीर यात्रियों को वाराणसी रेफर किया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर भारी जाम लग गया था, जिसे क्रेन की मदद से रास्ता क्लीयर किया गया।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान आशा भावल (38 वर्ष), रेखा बर्निक (40 वर्ष), गुलाब (35 वर्ष) और बस ड्राइवर दीपक (40 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की हैं। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire