Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Jasprit Bumrah: बुमराह ने रचा इतिहास, ICC टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने

Vpb
Jasprit Bumrah: बुमराह ने रचा इतिहास, ICC टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने
X

Jasprit Bumrah: नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद रेटिंग अंक में बढ़ोत्तरी की, और अब वे 907 अंक के साथ भारतीय गेंदबाजों में सर्वाधिक रेटिंग हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुमराह ने मैच में नौ विकेट लिए थे, जिससे उनकी स्थिति और मजबूत हो गई। बुमराह अब इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर डेरेक अंडरवुड के साथ सर्वकालिक टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त 17वें स्थान पर हैं। रैंकिंग में इमरान खान और मुथैया मुरलीधरन क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

Jasprit Bumrah: रवींद्र जडेजा

ऑलराउंडर की सूची में रवींद्र जडेजा 405 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 837 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं जोस हेजलवुड 843 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।


Jasprit Bumrah: यशस्वी जायसवालका करियर बेस्ट रेटिंग

भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 854 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुँच गए। वहीं, पाकिस्तान के सऊद शकील और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire