Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bullet Train: समंदर में टनल पर आई गुड न्‍यूज, जल्‍द होगा साकार बुलेट ट्रेन की सवारी का सपना

Bullet Train: देश में हाईस्‍पीड ट्रेन या बुलेट ट्रेन चलाने का सपना जल्‍द ही साकार होने वाला है. अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट

Bullet Train: समंदर में टनल पर आई गुड न्‍यूज, जल्‍द होगा साकार बुलेट ट्रेन की सवारी का सपना
X

नई दिल्‍ली। Bullet Train: देश में हाईस्‍पीड ट्रेन या बुलेट ट्रेन चलाने का सपना जल्‍द ही साकार होने वाला है. अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट को लेकर शुक्रवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। असल में हाईस्‍पीड रेल प्रोजेक्‍ट के लिए गुजरात और महाराष्‍ट्र में जमीन अधिग्रहण का 100 फीसद तक पूरा हो चुका है। साथ ही जमीन पर भी काम तेजी से चल रहा है। गुजरात में कई पुलों का निर्माण किया जा चुका है।

Bullet Train: बता दें कि बुलेट ट्रेन के लिए समंदर के अंदर 21 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जानी है। सरकार ने समंदर के अंदर सुरंग बनाने के लिए 3 टनल बोरिंग मशीन खरीदने का ऑर्डर दे दिया है। TBM के आते ही सुरंग निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन की सवारी का सपना जल्‍द ही साकार होगा।

Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने राज्‍यसभा में शिवसेना सांसद संजय राउत के एक सवाल के लिखित जवाब में बुलेट ट्रेन को लेकर शुक्रवार 20 दिसंबर को सदन में इस बात की जानकारी दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि महाराष्‍ट्र में जमीन अधिग्रहण में बाधा आने के चलते प्रोजेक्‍ट पर काम कुछ धीमा पड़ गया था। कोरोना महामारी का भी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट के डेवलपमेंट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।

Bullet Train: 100 किमी तक वायडक्ट का निर्माण पूरा गर्डर्स की मदद से 100 किमी तक वायडक्ट का निर्माण महीनों पहले पूरा हो चुका है। नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( NHSRCL) के मुताबिक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 40 मीटर लंबे फुल स्पैन बॉक्स गर्डर्स और सेगमेंट गर्डर्स को जोड़कर 100 किमी तक वायडक्ट का निर्माण किया जा चुका है।

Bullet Train: बता दें कि वायडक्ट एक पुल जैसा स्ट्रक्चर होता है, जो दो पिलर को आपस में जोड़ता है। इस प्रोजेक्ट के तहत गुजरात की 6 नदियों पार (वलसाड जिला), पूर्णा (नवसारी जिला), मिंधोला (नवसारी जिला), अंबिका (नवसारी जिला), औरंगा (वलसाड जिला) और वेंगानिया (नवसारी जिला) पर पुल का निर्माण हो रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire