Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पूर्व सांसद अंजू बाला का बुलडोजर वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल...

वहीं, कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा है।

पूर्व सांसद अंजू बाला का बुलडोजर वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल...
X

UP News : हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से मिश्रिख संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद डॉ. अंजू बाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉ. अंजू बाला बुलडोजर पर खड़ी होकर रील बना रही हैं, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। डॉ. अंजू बाला 2014 से 2019 तक मिश्रिख लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद रह चुकी हैं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

UP News : हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब और कहां का है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में डॉ. अंजू बाला बुलडोजर पर खड़ी दिखाई दे रही हैं और उनकी यह अदा लोगों को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए उनकी स्टाइल और कॉन्फिडेंस की तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire