Breaking News
Create your Account
Budget 2026 Live Updates: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, EV-सेमीकंडक्टर से हाउसिंग सेक्टर तक बड़े ऐलानों पर नजर
- Pradeep Sharma
- 01 Feb, 2026
Union Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में करीब 7% ग्रोथ का संकेत दिया गया है.
नई दिल्ली। Union Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में करीब 7% ग्रोथ का संकेत दिया गया है. बजट में रोजगार योजनाओं के विस्तार और पूंजीगत निवेश पर जोर रहने की उम्मीद है. बजट में टैक्स, महंगाई, निवेश और ग्लोबल रिस्क पर सरकार क्या संदेश देती है, इस पर बाजारों की नजरें टिकी हैं।
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'पिछले 12 वर्षों में, जब से हमने जिम्मेदारी संभाली है, देश की आर्थिक दिशा स्थिरता, राजकोषीय अनुशासन, निरंतर विकास और नियंत्रित महंगाई से जुड़ी रही है. यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है, जो अनिश्चितता और व्यवधानों के दौर में भी किए गए।
-निर्मला सीतारमण ने कहा, हमारी सरकार ने असमंजस के बजाय लगातार और निर्णायक रूप से कार्रवाई का रास्ता चुना है। हमने दूरगामी ढांचागत सुधारों, राजकोषीय विवेक और मौद्रिक स्थिरता पर जोर दिया है, साथ ही सार्वजनिक निवेश को मजबूती से आगे बढ़ाया है। -केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'हमने बड़े और दूरगामी संरचनात्मक सुधार किए हैं। राजकोषीय अनुशासन और मौद्रिक स्थिरता बनाए रखी गई है, साथ ही सार्वजनिक निवेश पर मजबूत जोर दिया गया है और आत्मनिर्भरता को आधार बनाया गया है. हमने घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाई है, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की है और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है।
-केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'आत्मनिर्भरता को मार्गदर्शक बनाते हुए हमने घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाई, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया है कि सरकार की हर पहल का फायदा नागरिकों तक पहुंचे, रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, घरेलू खरीद क्षमता और सभी के लिए सेवाओं को बढ़ावा देने वाले सुधार किए गए हैं. इन कदमों से लगभग 7% की उच्च विकास दर हासिल हुई है और गरीबों के जीवन स्तर में सुधार और गरीबी कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'आर्थिक विकास को तेज और स्थायी बनाने के लिए मैं छह क्षेत्रों में कदम उठाने का प्रस्ताव रखती हूं- सात रणनीतिक सेक्टरों में विनिर्माण को बढ़ाना; पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से सक्रिय करना; प्रमुख एमएसएमई तैयार करना; बुनियादी ढांचे को मजबूती देना; दीर्घकालीन सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना; और शहरों के आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना।
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'भारत को एक वैश्विक बायो-फार्मा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए मैं अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये की राशि के साथ ‘बायो फार्मा शक्ति’ योजना का प्रस्ताव रखती हूं. इससे बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स के घरेलू उत्पादन के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार होगा।
यहां देखें Budget 2026 Live:-
Related Posts
More News:
- 1. IND vs PAK U19 WC: भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, खिलान-आयुष ने झटके 3-3 विकेट, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
- 2. Shivrinarayan Accident: शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूला टूटने से महिला समेत 6 घायल, 2 की हालत नाजुक
- 3. Mohan Bhagwat : RSS कहेगा तो पद छोड़ दूंगा… संघ प्रमुख मोहन भागवत ने क्या कहा? उत्तराधिकार की अटकलों पर लगा विराम
- 4. Budget 2026: बजट के बाद अब आम आदमी को RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का इंतजार, 6 फरवरी को EMI पर आ सकता है बड़ा फैसला, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

