Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Budget 2025: पीएम मुद्रा योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, शिशु और किशोर श्रेणियों में कर्ज सीमा बढ़ाने की सिफारिश

Budget 2025: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय ने आगामी वित्त वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिशु और किशोर श्रेणियों में ऋण सीमा बढ़ाने की सिफारिश की है। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को संसद में

Budget 2025: पीएम मुद्रा योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, शिशु और किशोर श्रेणियों में कर्ज सीमा बढ़ाने की सिफारिश
X

नई दिल्ली। Budget 2025: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय ने आगामी वित्त वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिशु और किशोर श्रेणियों में ऋण सीमा बढ़ाने की सिफारिश की है। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा।

Budget 2025: मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि वित्त मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव में शिशु श्रेणी के तहत कर्ज सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपए और किशोर श्रेणी में 10 लाख रुपए करने का सुझाव दिया गया है।

Budget 2025: अधिकारी के अनुसार, मंत्रालय ने कई सिफारिशें की हैं। इनमें मुद्रा ऋण की श्रेणियों के तहत कर्ज की सीमा बढ़ाना भी शामिल है। मगर इस संबंध में अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा। फिलहाल मुद्रा योजना के तहत तीन श्रेणियों शिशु, किशोर और तरुण में कर्ज दिया जाता है।

Budget 2025: शिशु श्रेणी के अंतर्गत 50,000 रुपए तक, किशोर श्रेणी में 50,001 रुपए से 5 लाख रुपए तक और तरुण श्रेणी के तहत 5,00,001 से 10 लाख रुपए तक के कर्ज दिए जाते हैं। वित्त वर्ष 2025 के केंद्रीय बजट में तरुण श्रेणी के तहत मिले कर्ज की अदायगी करने वालों को नया कर्ज देने के लिए तरुण प्लस श्रेणी बनाई गई थी और इसके तहत 20 लाख रुपए तक का कर्ज देने का प्रावधान किया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire