Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बजट 2025 ब्रेकिंग: अगले हफ्ते आएगा नया आयकर बिल, देश में 200 डे केयर कैंसर सेंटर खुलेंगे, 3 AI एक्सीलेंस सेंटर खुलेंगे, देखें बड़े ऐलान

Union Budget 2025 Live: नई दिल्ली। संसद में वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई बड़े ऐलान किए हैं। महिला उद्यमियों के लिए नई स्कीम, एक्सपोर्ट MSMEs के लिए 20 करोड़ तक

बजट 2025 ब्रेकिंग: अगले हफ्ते आएगा नया आयकर बिल, देश में 200 डे केयर कैंसर सेंटर खुलेंगे, 3 AI एक्सीलेंस सेंटर खुलेंगे, देखें बड़े ऐलान
X

Union Budget 2025 Live: नई दिल्ली। संसद में वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई बड़े ऐलान किए हैं। महिला उद्यमियों के लिए नई स्कीम, एक्सपोर्ट MSMEs के लिए 20 करोड़ तक का लोन, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने का ऐलान किया गया है।

1- वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन चलाएंगे. अनुसंधान, उच्च पैदावार, बीजों की 100 से अधिक किस्मों को उपलब्ध कराएंगे।

2- मछली पालन में भारत दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है. 60 हजार करोड़ का मार्केट है।

3- कपास उत्पादकता मिशन के तहत उत्पादकता में पर्याप्त बढ़ोतरी होगी और कपास के लंबे रेशे वाली किस्मों को बढ़ावा दिया जाएगा।

4- स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया जाएगा. गारंटी फीस में भी होगी कमी।

5- MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा।

6- पहाड़ी इलाकों में बनेंगे छोटे एयरपोर्ट।

7- एक लाख अधूरे घर बनाए जाएंगे।

8- राज्य खनन सूचकांक बनाएंगे।

9- 20 हजार करोड़ रुपये का परमाणु ऊर्जा मिशन।

10- नई उड़ान योजना से जोड़ने 200 नए शहर।

11- बिहार के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं. पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उड़ान योजना के लिए बढ़ेगी कनेक्टिविटी. नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट खुलेंगे।

12- न्यूक्लियर एनर्जी के लिए आरएंडडी को 20,000 करोड़ रुपये आवंटित।

13- जल जीवन मिशन 2028 तक बढ़ाया जाएगा।

14- मेडिकल कॉलेज में 75000 सीट।

15- अर्बन चैलेंज फंड के लिए एख लाख करोड़ आवंटित. शहरी गरीबों की आय बढ़ाने पर जोर।

16- 3 AI एक्सीलेंस सेंटर खुलेंगे।

17- देश में 200 डे केयर कैंसर सेंटर खुलेंगे।

18- IIT पटना को वित्तपोषित किया जाएगा।

19- MSME को 10 करोड़ रुपये तक का कर्ज।

20- भारतीय खिलौनों के लिए सपोर्ट स्कीम. वैश्विक खिलौना केंद्र खोलने की योजना. स्टार्टअप को 20 करोड़ रुपये का कर्ज।

21- किसान क्रेडिट की लिमिट पांच लाख रुपये. सस्ते ब्याज पर किसानों को पांच लाख का कर्ज. कपास किसानों को पांच साल का पैकेज.।

22- असम में यूरिया प्लांट का गठन होगा. 12.7 लाख मीट्रिन टन की सालाना क्षमता वाला यूरिया प्लांट खुलेगा।

23- कृषि योजनाओं से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ।

24- कॉटन प्रोडक्टिविटी के लिए पांच साल का मिशन।

25- बिहार के किसानों के लिए खास ऐलान. दलहन-तिलहन में आत्मनिर्भरता का टारगेट।

26- मखाना किसानों के लिए बजट में ऐलान. मखाना बोर्ड बनेगा।

27- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम धन-धान्य कृषि योजना चलाएंगे. 10 जिलों में योजना चलाई जाएगी. कम उपज वाले इलाकों में शुरू होगी योजना।

28- खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के लिए छह साल के मिशन का ऐलान।

29- फल सब्जियों के लिए व्यापक प्रोग्राम का ऐलान।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire