Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BSP-Mayawati-Aakash Anand: मायावती ने आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बसपा की दिल्ली बैठक में बड़ा फैसला

BSP-Mayawati-Aakash Anand: मायावती ने आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बसपा की दिल्ली बैठक में बड़ा फैसला
X

BSP-Mayawati-Aakash Anand: नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की रविवार को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया। कुछ महीने पहले मायावती ने आकाश को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन अब उन्हें दोबारा अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बैठक लोधी रोड, दिल्ली स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई, जिसमें देशभर के पार्टी पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, मंडलीय समन्वयक, राष्ट्रीय समन्वयक, महासचिव और विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष शामिल हुए।

BSP-Mayawati-Aakash Anand: पिछले साल मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। इसके बाद आकाश ने सोशल मीडिया के माध्यम से माफी मांगी, जिसे मायावती ने स्वीकार कर लिया। मायावती ने तब कहा था कि बसपा और आंदोलन के प्रति समर्पण को देखते हुए आकाश को एक और मौका दिया जा रहा है, लेकिन वे किसी को पार्टी का उत्तराधिकारी नहीं बनाएंगी।

BSP-Mayawati-Aakash Anand: हाल के वर्षों में बसपा का जनाधार, खासकर उत्तर प्रदेश में, कमजोर हुआ है। मायावती को चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से कड़ी चुनौती मिल रही है। आकाश को पार्टी में वापस लेने के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी, जिसमें उनकी नई भूमिका तय की गई।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire