Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BSF Jalandhar Blast: बीएसएफ जालंधर ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, IED में सिम कार्ड से किया था ब्लास्ट, इसके इशारे पर दिया था घटना को अंजाम

BSF Jalandhar Blast: बीएसएफ जालंधर ब्लास्ट का आरोपी गिरफ्तार, IED में सिम कार्ड से किया था ब्लास्ट, इसके इशारे पर दिया था घटना को अंजाम
X

BSF Jalandhar Blast: नई दिल्ली: बीते दिनों जालंधर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंप के बाहर हुए धमाके से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। धमाके के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार BSF के कैंप के बाहर धमाका करने वाला पंजाब का ही रहने वाला है। अब पुलिस को आरोपी से जुड़े संदिग्धों की तलाश है। पुरे घटना क्रम का मास्टर माइंड आतंकी शहजाद भट्टी है।

ब्लास्ट का तरीका खतरनाक

इस ब्लास्ट के तरीके ने सभी को चौंका दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने धमाके के लिए IED में अपना सिम कार्ड डाला हुआ था। आरोपी ने उसी नंबर पर फ़ोन किया जिससे जोरदार धमाका हुआ। बताया जाता है कि आरोपी को IED में इस्तेमाल विस्फोटक सीमा क्षेत्र में किसी दूसरे व्यक्ति ने दिया था।

कब हुआ था धमाका?

आपको बता दें कि बीते 5 मई को अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ था। हालाकिं इस धमाके में किसी की जान नहीं गई थी। धमाके के बाद पुलिस ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया था और जांच में जुट गई थी।

इलाके में फैल गई थी दहशत

बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर हुए धमाके से इलाके में दहशत फैल गई थी। धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति जान बचाने भागता हुआ नजर आ रहा था। इस धमाके में स्कूटर सहित ट्रैफिक सिग्नल पुरे खंभे समेत क्षतिग्रस्त हो गया था साथ ही आस पास के दुकानों को भी नुकसान हुआ था। जांच में पुलिस ने पाया कि स्कूटर गुरप्रीत सिंह का था, जो कि रोजाना से इलाके में पार्सल देने आता था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire