Top
Begin typing your search above and press enter to search.

टोनही के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, 6 महीने के बच्चे को भी नहीं बक्शा, जांच में जुटी पुलिस

टोनही के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, 6 महीने के बच्चे को भी नहीं बक्शा, जांच में जुटी पुलिस
X
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों, जिसमें दो बहनें, एक भाई और एक बच्चा शामिल हैं, की हत्या कर दी गई है। इस वीभत्स घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

पुलिस को जैसे ही हत्या की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या का कारण टोनही के संदेह को बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन वे गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी इस जघन्य अपराध की गहराई से जांच कर रहे हैं और हत्या की वजह समेत अन्य विवरणों की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासी चिंतित हैं, और पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire