Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IPL के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मिली लाश, मचा हड़कंप

IPL

IPL के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मिली लाश, मचा हड़कंप
X

IPL: मुंबई: आईपीएल 2026 के बीच एक दुखद खबर सामने आई है, जहां लीग के ब्रॉडकास्ट से जुड़े एक ब्रिटिश इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है, जो बीसीसीआई के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे।

IPL: बताया जा रहा है कि वह 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे और आईपीएल मैचों के कवरेज से जुड़े काम में व्यस्त थे। 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खत्म होने के बाद वह अपने होटल के कमरे में लौटे थे।

IPL: अगले दिन, 30 मार्च को होटल स्टाफ ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे का दरवाजा मास्टर चाबी से खोला गया, जहां वह मृत अवस्था में पाए गए। इस घटना के बाद मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं मैच की बात करें तो उस दिन खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 219 रन बनाए थे, जिसे मुंबई इंडियंस ने 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire