Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BREAKING NEWS : पूजा खेडकर भविष्य में भी नहीं बन पाएंगी IAS-IPS, UPSC का बड़ा एक्शन

BREAKING NEWS : पूजा खेडकर भविष्य में भी नहीं बन पाएंगी IAS-IPS, UPSC का बड़ा एक्शन

BREAKING NEWS : पूजा खेडकर भविष्य में भी नहीं बन पाएंगी IAS-IPS, UPSC का बड़ा एक्शन
X

BREAKING NEWS :नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर एक्शन लेते हुए उनकी अस्थायी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है. इसके अलावा खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगाई गई है. खेडकर के तमाम दस्तावेजों की जांच के आधार पर यूपीएससी ने खेडकर को सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया.


BREAKING NEWS :यूपीएससी ने पहले ही इस एक्शन के संकेत दिए थे. हाल ही में यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में पूछा गया था कि क्यों न पूजा खेडकर की सिविल सेवा परीक्षा-2022 की उम्मीदवारी को रद्द किया जाए। यूपीएससी ने इस बाबत एफआईआर भी दर्ज कराई थी.

BREAKING NEWS :15 साल के रिकॉर्ड खंगाले गए

BREAKING NEWS :पूजा खेडकर मामले की जांच के लिए यूपीएससी ने पिछले 15 साल के डेटा की समीक्षा की. इसके बाद सामने आया कि खेडकर का इकलौता केस था जिसमें यह पता नहीं लगाया जा सका कि खेडकर ने कितनी बार यूपीएससी का एग्जाम दिया.क्योंकि उन्होंने हर बार न केवल अपना नाम बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी बदल लिया था.अब भविष्य में ऐसा न हो सके. इसके लिए यूपीएससी एसओपी को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है.

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire