Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Breaking News: बस्तर फाइटर बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Breaking News: बस्तर फाइटर बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
X
Breaking News: कोंडागांव: बस्तर से एक गंभीर खबर सामने आई है। यहां बस्तर फाइटर बटालियन में तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने घटना की पुष्टि की है, और फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Breaking News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जवान हरीलाल नाग, कोंडागांव के बारदा गांव का निवासी था और बस्तर फाइटर्स में तैनात था। उसकी पोस्टिंग धनोरा थाने में थी। वह नक्सल गतिविधियों से संबंधित सूचना लेने के लिए अपने गांव आया था, जहां उसने सोते समय खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्टल व मोबाइल बरामद किया। इसके अलावा, फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire