Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Break on helicopter service for Kedarnath: केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस पर ब्रेक, मानसून खत्म होने के बाद फिर से होगी शुरू

Break on helicopter service for Kedarnath: केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस पर ब्रेक, मानसून खत्म होने के बाद फिर से होगी शुरू
X

Break on helicopter service for Kedarnath: नई दिल्ली: केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा संचालित करने वाली सभी छह कंपनियां रविवार को अपने सात हेलिकॉप्टरों के साथ केदारघाटी से लौट गईं। यह सेवा अब यात्रा के तीसरे चरण में, सितंबर में मानसून समाप्त होने के बाद पुनः शुरू होगी। 17 से 21 जून तक खराब मौसम के कारण उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

इस वर्ष 2 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के लिए डीजीसीए ने आठ कंपनियों के नौ हेलिकॉप्टरों को उड़ान की मंजूरी दी थी। लेकिन पहला चरण चुनौतीपूर्ण रहा। 2 मई से 21 जून तक 13,304 टिकट रद्द हुए, जिससे कंपनियों को 8.65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 2 से 16 मई तक मौसम और भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण 1,638 टिकट रद्द हुए।

7 जून को क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद डीजीसीए ने निरीक्षण कर उड़ानों के लिए शटल निर्धारित किए। 15 जून को आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत चार लोगों की मौत हुई। खराब मौसम को इसका कारण बताया गया। डीजीसीए ने दो दिन के लिए सेवा बंद की और ट्रांस भारत के दो पायलटों के लाइसेंस छह महीने के लिए रद्द किए। आर्यन कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने पुष्टि की कि हेली कंपनियां सितंबर में मानसून के बाद लौटेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire