Top
Begin typing your search above and press enter to search.

महाशिवरात्रि पर ताजमहल की सुरक्षा में सेंध, जूड़े में बांधकर ले गई शिवलिंग, पूजा का वीडियो वायरल

महाशिवरात्रि पर ताजमहल की सुरक्षा में सेंध, जूड़े में बांधकर ले गई शिवलिंग, पूजा का वीडियो वायरल
X

आगरा: महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने दावा किया कि उन्होंने अपने बालों में जूड़ा बनाकर शिवलिंग छुपाया और ताजमहल के अंदर प्रवेश कर भगवान शिव की पूजा की। मीरा ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे वह ताजमहल में दाखिल हुईं और मेहमानखाने के पास महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया।

उनके सहयोगियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। मीरा ने कहा, "मैं ताजमहल को गंगाजल से शुद्ध करने आई थी। पूजा का सामान जूड़े में छुपाकर लाई थी।" हालांकि, ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने इस दावे पर संदेह जताया। उनका कहना है कि प्रारंभिक जांच में वीडियो पुराना प्रतीत होता है और सीसीटीवी फुटेज में बुधवार की कोई ऐसी घटना दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मीरा के फोन की जांच से सच्चाई सामने आ सकती है।

दूसरी ओर, मीरा ने एएसआई और सीआईएसएफ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "यह वीडियो शिवरात्रि का ही है। अन्य दिन पूजा का कोई मतलब नहीं।" इस घटना ने ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। वहां धार्मिक प्रतीकों पर रोक है, फिर भी डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और बैग स्कैनर इसे रोकने में नाकाम रहे। विशेषज्ञों ने बॉडी स्कैनर की जरूरत बताई, क्योंकि फेस रिकग्निशन वाले सीसीटीवी भी मीरा को बार-बार पहचानने में विफल रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire