Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

असली सोना बताकर थमा दिया पीतल, लालच में व्यापारी ने गंवाई अपनी कमाई, ठग गिरफ्तार

इस तरह से एक लाख रुपए युवकों को देने के बाद माला ले ली।

असली सोना बताकर थमा दिया पीतल, लालच में व्यापारी ने गंवाई अपनी कमाई, ठग गिरफ्तार
X
MP News : भोपाल। शहर के ऐशबाग थानांतर्गत स्थित पुष्पा नगर में नकली को असली सोना बताकर ठगों ने दुकान संचालक से एक लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पुष्पा नगर निवासी नीलेश पंजाबी की गैस रिफिलिंग की दुकान है। 3 नवंबर को नीलेश की दुकान पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को मजदूर बताया तथा कहा कि उनके पास सोने के गुरियों की माला है। यह माला उन्हें झांसी में मिली थी। वह इसे बेचना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें नकद पैसों की जरूरत है।


MP News : नीलेश ने कीमत पूछी तो उन्होंने 7 लाख रुपए मांगे। इस पर नीलेश ने कहा कि इतने पैसे नहीं है, अगर बेचना हो तो एक लाख में दे दो। न-नुकुर के बाद आरोपी एक लाख में माला देने को तैयार हो गए। युवकों ने माला से दो गुरिए निकालकर चेक कराने को दिए। यह गुरिए असली सोने के थे। सौदा तय होने के बाद नीलेश ने पैसों का इंतजाम शुरू कर दिया। 60 हजार रुपए उसके पास थे, बाकी 40 हजार रुपए में कार को गिरवी रख दी।


MP News : इस तरह से एक लाख रुपए युवकों को देने के बाद माला ले ली। घर जाकर नीलेश ने पत्नी को माला दिखाई। पत्नी सोने को चेक कराने जहांगीराबाद के ज्वैलर्स के पास पहुंची तो पता चला कि माला में असली सोना नहीं है, बल्कि पीतल पर सोने का पानी चढ़ाया गया है। इसके बाद नीलेश ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाबूभाई परमार निवासी नई बस्ती गांधी नगर को गिरफ्तार कर 30 हजार रुपए बरामद किए हैं। इसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire