Create your Account
भाजपा में जिला अध्यक्षों को लेकर मंथन पूरा, बड़े जिलों में बनेंगे दो अध्यक्ष
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अधिंकाश जिलों के जिला अध्यक्ष के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। सागर और धार जिले में भाजपा इस बार दो जिला अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है। मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की है। वहीं दूसरी और पांढुर्ना की वर्तमान जिला अध्यक्ष वैशाली महाले ने भी वीडी शर्मा से मुलाकात की है। बीजेपी रविवार शाम तक अपने जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर सकती है जिसको लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दावेदारों की भीड़ लगी हुई है।
कुछ अपने लिए तो कुछ अपनों के लिए लॉबिंग करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने सागर और धार में दो जिलाध्यक्ष बनाने का मन बनाया है। यह दो जिलाध्यक्ष भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व उज्जैन में ग्रामीण जिला अध्यक्ष की तर्ज पर होंगे, यानि शहर और ग्रामीण का अध्यक्ष अलग-अलग होगा। इसके पीछे जो कारण बताए जा रहे हैं वह यहां से दावेदारों की संख्या के साथ वरिष्ठ नेताओं का दबाव माना जा रहा है। पार्टी यहां पर हर गुट को साधने क प्रयास कर रही है। सागर में वर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के समर्थन में कई नेता हैं लेकिन वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के लिए प्रयास कर रहे हैं। दरअसल सागर में पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद को लेकर भी खासी खींचतान है।
बताया जाता है कि वर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के नाम पर कुछ नेता फिर से सहमत हैं तो कुछ सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के लिए जोर लगा रहे हैं। सिरोठिया की मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से अच्छी बनती है, ऐसे में मंत्री ने उनके नाम का फिर से जोर लगाया है, वहीं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की तरफ से सागर के पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह का नाम आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा पूर्व विधायक हरवंश राठौर भी जिलाध्यक्ष बनने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। आजकल में बीजेपी की जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने की कवायद पार्टी में चल रही है, इसलिए गोविंद राजपूत की प्रदेश अध्यक्ष शर्मा से मुलाकात को इसी से जोड़ा जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : रील्स में दिखाई अमीरी बनी मुसीबत, व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 3. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
- 4. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

