Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BPSC: बिहार स्पेशल शिक्षक और खेल पदाधिकारी पदों के लिए परीक्षाओं की तिथियां घोषित, जानें कब होगी परीक्षा

BPSC: बिहार स्पेशल शिक्षक और खेल पदाधिकारी पदों के लिए परीक्षाओं की तिथियां घोषित, जानें कब होगी परीक्षा
X

BPSC: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य की विभिन्न भर्तियों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कई परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। आयोग के अनुसार, विशेष विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु आयोजित विशेष स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा 29 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है। इस भर्ती के लिए 19 जून 2025 को विज्ञापन जारी हुआ था, जिसमें कुल 7,279 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 5,534 और कक्षा 6 से 8 के लिए 1,745 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया तीन चरणों - लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और साक्षात्कार - के आधार पर पूरी होगी।

BPSC: वहीं खेल विभाग के अंतर्गत जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (खेल/युवा) और व्याख्याता सहित कुल 33 पदों के लिए लिखित परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में हिन्दी भाषा परीक्षा के साथ दो MCQ आधारित पेपर शामिल होंगे। इसके बाद खेल उपलब्धियों तथा शैक्षणिक योग्यता की जांच की जाएगी। अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

BPSC: इसके साथ ही जिला सांख्यिकी पदाधिकारी और सहायक निदेशक पदों के लिए मेंस परीक्षा भी इसी अवधि में 29 और 30 जनवरी को होगी। इस भर्ती के लिए 47 पदों का विज्ञापन निकला था तथा प्रीलिम्स में 574 उम्मीदवार सफल हुए थे। इंटीग्रेटेड 71वीं कम्बाइंड मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 24 दिसंबर निर्धारित है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire