Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bomb Threat : CRPF स्कूलों को मिली बम धमकी, जांच एजेंसियों में मची हलचल...

जांच एजेंसियां फिलहाल इन धमकियों और रोहिणी में हुए धमाके के बीच कड़ी ढूंढने की कोशिश कर रही हैं।

Bomb Threat : CRPF स्कूलों को मिली बम धमकी, जांच एजेंसियों में मची हलचल...
X
Bomb Threat : नई दिल्ली देशभर में फैले कई CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। सोमवार रात को ईमेल के जरिए स्कूल प्रबंधन को यह धमकियां भेजी गईं, जिसमें बताया गया कि स्कूलों को "हॉक्स बम" से उड़ाया जाएगा। ये धमकियां केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के CRPF स्कूलों को भी मिली हैं। सूत्रों के अनुसार, धमकी प्राप्त करने वाले स्कूलों में एक हैदराबाद और दो दिल्ली के हैं।



Bomb Threat : पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के रोहिणी इलाके में CRPF स्कूल के पास हुए धमाके के बाद अब इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। रविवार को दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस धमाके में स्थानीय लोगों ने धुएं का बड़ा गुबार देखा, जिससे आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।


Bomb Threat : धमाके के बाद घटनास्थल से सफेद पाउडर बरामद किया गया, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि, इस घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां इसे 'रहस्यमयी धमाका' बता रही हैं, क्योंकि घटनास्थल से कोई टाइमर, डेटोनेटर, मेटल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं मिला है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर किस चीज ने इस विस्फोट को ट्रिगर किया।


Bomb Threat : जांच एजेंसियां फिलहाल इन धमकियों और रोहिणी में हुए धमाके के बीच कड़ी ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। CRPF स्कूलों को मिली धमकी के बाद सभी सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं, और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire