Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bollywood Singers : सुरों के सितारों के नाम दर्ज हैं अनोखे रिकॉर्ड, किसी ने एक दिन में गाए 28 गाने तो किसी ने 140 भाषाओं में किया लाइव परफॉर्म

तो आइए जानते हैं उन भारतीय सिंगर्स के बारे में, जिनके नाम दर्ज हैं हैरतअंगेज रिकॉर्ड।

Bollywood Singers : सुरों के सितारों के नाम दर्ज हैं अनोखे रिकॉर्ड, किसी ने एक दिन में गाए 28 गाने तो किसी ने 140 भाषाओं में किया लाइव परफॉर्म
X

Bollywood Singers : डेस्क न्यूज। भारतीय संगीत जगत में कई ऐसे दिग्गज कलाकार हुए हैं, जिन्होंने अपनी आवाज और प्रतिभा से सिर्फ लोगों का दिल ही नहीं जीता, बल्कि दुनिया भर में अनोखे रिकॉर्ड भी बनाए। किसी ने हजारों गाने गाकर इतिहास रचा, तो किसी ने इंसानियत के लिए मिसाल कायम की। तो आइए जानते हैं उन भारतीय सिंगर्स के बारे में, जिनके नाम दर्ज हैं हैरतअंगेज रिकॉर्ड।

सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली सिंगर-

आशा भोसले का नाम संगीत इतिहास की सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली गायिका के रूप में दर्ज है। उनका नाम साल 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ था। आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं।

एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड-

90 के दशक के सुपरहिट सिंगर कुमार शानू के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 1993 में सिर्फ एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए थे। यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

हजारों गानों की मलिका-

लता मंगेशकर का नाम भी लंबे समय तक दुनिया में सबसे ज्यादा गाने गाने वाली गायिका के रूप में दर्ज रहा। 1974 से 1991 के बीच उन्हें लगभग 30 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज बुक में जगह मिली थी।

गानों से ज्यादा इंसानियत के लिए मशहूर-

पलक मुच्छल ने अपनी गायकी के साथ समाजसेवा में भी मिसाल कायम की। उन्होंने चैरिटी शो के जरिए 3800 से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाया। इसी उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

140 भाषाओं में गाकर बनाया इतिहास-

केरल की युवा गायिका सुचेता सतीश ने दुबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में लगातार 9 घंटे तक गाकर 140 भाषाओं में प्रस्तुति दी। इस उपलब्धि ने उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दिलाया। खास बात यह रही कि इनमें 101 विदेशी और 39 भारतीय भाषाएं शामिल थीं।

एक साल में 180 गानों का रिकॉर्ड-

‘डिस्को किंग’ बप्पी लहरी ने भी संगीत की दुनिया में अनोखा इतिहास रचा। साल 1986 में उन्होंने 33 फिल्मों के लिए रिकॉर्ड 180 गाने कंपोज और रिकॉर्ड किए थे। उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire