Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bollywood News : ‘हेरा फेरी 3’ पर फिर संकट के बादल, क्या बाबूराव ने छोड़ दी फिल्म?

बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी Hera Pheri एक बार फिर सुर्खियों में है।

Bollywood News : ‘हेरा फेरी 3’ पर फिर संकट के बादल, क्या बाबूराव ने छोड़ दी फिल्म?
X

Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी Hera Pheri एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर लगातार उठापटक जारी है और अब ताजा रिपोर्ट्स ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। खबर है कि अभिनेता Paresh Rawal ने फिल्म से दूरी बना ली है और उन्हें मिले साइनिंग अमाउंट के 11 लाख रुपये भी वापस कर दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल को फिल्म के लिए कुल 15 करोड़ रुपये फीस तय की गई थी। हालांकि पेमेंट स्ट्रक्चर को लेकर वे संतुष्ट नहीं थे। बताया जा रहा है कि समझौते के अनुसार उन्हें अधिकांश राशि फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद मिलनी थी। चूंकि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है, ऐसे में पूरी पेमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता, जिससे अभिनेता खुश नहीं थे।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परेश रावल ने 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ साइनिंग अमाउंट निर्माताओं को लौटा दिया है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक ना तो Akshay Kumar और ना ही परेश रावल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो Bhooth Bangla के सेट पर शूट किया गया था। वहीं, कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने भी एक पॉडकास्ट में कहा था कि ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल शुरू नहीं हो रही है और फिल्म सही समय आने पर बनाई जाएगी।

गौरतलब है कि साल 2025 में भी फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जब परेश रावल ने फिल्म से अलग होने की बात कही थी। उस समय खबरें आई थीं कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने नुकसान को लेकर कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया था। बाद में दोनों के बीच मतभेद खत्म होने और परेश रावल के वापसी करने की खबरें सामने आई थीं।

अब एक बार फिर फिल्म को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बाबूराव के बिना ‘हेरा फेरी 3’ बन पाएगी?


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire