Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bollywood News: कियारा ने छोड़ा 'DON 3', लेकिन ये एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में किया शूट

कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के कारण 'डॉन 3' फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है।

Bollywood News: कियारा ने छोड़ा DON 3, लेकिन ये  एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में किया शूट
X

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के कारण 'डॉन 3' फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों की शूटिंग जारी रखी और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को प्राथमिकता दी।

Bollywood News: करीना कपूर: करीना कपूर उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग की और इसे खुलकर स्वीकार किया। उन्होंने 2010 में फिल्म 'वी आर फैमली' की शूटिंग के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी को मैनेज किया।

Bollywood News: काजोल: 2010 में फिल्म 'वी आर फैमली' की शूटिंग के दौरान काजोल को अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला था। इस फिल्म में उन्होंने तीन बच्चों की मां का रोल प्ले किया था।

Bollywood News: जूही चावला: 2001 में आई फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया' में जूही चावला, गोविंदा के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जूही प्रेग्नेंट थीं।

Bollywood News: श्रीदेवी: 1997 में आई फिल्म 'जुदाई' के समय श्रीदेवी पहली बार मां बनने वाली थीं। इसके बावजूद, उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की। 6 मार्च 1997 को उन्होंने जाह्नवी कपूर को जन्म दिया।

Bollywood News: जया बच्चन : फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान जया बच्चन प्रेग्नेंट थीं। 1974 में उन्होंने श्वेता बच्चन को जन्म दिया।

Bollywood News: हेमा मालिनी: फिल्म 'रजिया सुल्तान' की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी भी प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। ये एक्ट्रेसेज न केवल अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश की है।

Bollywood News: कियारा आडवाणी का फैसला उनकी व्यक्तिगत पसंद है, लेकिन ये एक्ट्रेसेज प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने काम के प्रति समर्पण के लिए याद की जाएंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire