Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Bollywood News : सलमान खान की सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे की एंट्री, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज...
यह नजारा फैंस के लिए बेहद खास होगा, जहां दोनों आइकॉनिक किरदार एक साथ एक्शन में दिखेंगे।

Bollywood News : डेस्क न्यूज। सलमान खान का आइकॉनिक किरदार चुलबुल पांडे जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में धमाकेदार वापसी करने वाला है। यह खबर सुनकर न केवल सलमान के फैंस, बल्कि अजय देवगन की सिंघम सीरीज के प्रशंसक भी उत्साहित हैं। चुलबुल पांडे का यह क्रॉसओवर सिंघम के साथ भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े पुलिस किरदारों को एक ही फिल्म में लाने जा रहा है, जो सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
Bollywood News : बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म में सलमान खान का चुलबुल पांडे के रूप में शामिल होना एक बड़ा ट्विस्ट है। फिल्म की टीम द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार, यह कोलैब्रेशन दर्शकों को चौंकाने वाला है। इस अनएक्सपेक्टेड क्रॉसओवर में बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) और चुलबुल पांडे की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएगी। यह नजारा फैंस के लिए बेहद खास होगा, जहां दोनों आइकॉनिक किरदार एक साथ एक्शन में दिखेंगे।
Bollywood News : सिंघम अगेन बनाम भूल भुलैया 3
यह दिवाली बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि सिंघम अगेन का क्लैश कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 से होगा। दोनों फिल्मों के बीच यह क्लैश दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होगा और देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म इस मुकाबले में बाजी मारती है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


