Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बॉलीवुड न्यूज:पिता की कब्र पर चढ़ाया केक, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बर्थ एनिवर्सरी पर पिता को किया याद

दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़ी जानकारी हमेशा अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

बॉलीवुड न्यूज:पिता की कब्र पर चढ़ाया केक, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बर्थ एनिवर्सरी पर पिता को किया याद
X

मुंबई। Bollywood News: दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की 84वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा खान ने पिता को याद किया। वह उनके कब्र पर पहुंची वहां पर उन्होंने अपनी बेटी इनाया और पति कुणाल खेमू के साथ पिता की जयंती मनाई। इस मौके पर वह दुआ मांगते नजर आई, जबकि उनकी बेटी इनाया खान मरहूम नाना के लिए केक लेकर वहां पहुंची थी। खुद सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह भावुक तस्वीर साझा की है।

Bollywood News: इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सोहा अली खान ने लिखा, आज 84वीं जयंती। इस मौके पर सोहा अली खान की बेटी इनाया खान खेमू ने अपने नाना को याद करते हुए एक भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है और नए साल की शुभकामनाओं के साथ हैप्पी क्रिसमस भी लिखा है। सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू दोनों ही बॉलीवुड के कलाकार हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़ी जानकारी हमेशा अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire