Create your Account
Bollywood News : बॉलीवुड की हमशक्ल एक्ट्रेसेज, इन जोड़ियों ने फैंस को किया हैरान, देखें अनोखी समानताएं...
- Rohit banchhor
- 23 Mar, 2025
बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज की जोड़ियों पर नजर डालते हैं, जो अपनी हमशक्ल वाली खासियत से चर्चा में रही हैं।
Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड में प्रतिभा और खूबसूरती का जलवा तो हर कोई देखता है, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि कुछ एक्ट्रेसेज एक-दूसरे की हमशक्ल नजर आती हैं? इन सितारों के चेहरों में इतनी समानताएं हैं कि फैंस भी कई बार कंफ्यूज हो चुके हैं। तो आइए, बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज की जोड़ियों पर नजर डालते हैं, जो अपनी हमशक्ल वाली खासियत से चर्चा में रही हैं।

Bollywood News : परवीन बाबी और दीपशिखा नागपाल-
गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी की खूबसूरती के दीवाने लाखों थे। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म बादशाह में रानी का रोल निभाने वाली दीपशिखा नागपाल को देखकर लोग अक्सर हैरान रह जाते हैं। दोनों के चेहरे की बनावट इतनी मिलती-जुलती है कि दीपशिखा को फैंस परवीन की हमशक्ल कहते थे। दीपशिखा ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात को स्वीकार भी किया था।

Bollywood News : शर्मिला टैगोर और डिंपी गांगुली-
60-70 के दशक की आइकॉनिक एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की झलक आज डिंपी गांगुली में देखने को मिलती है। डिंपी, जो राहुल महाजन का स्वयंवर जीतकर सुर्खियों में आई थीं, अब भले ही लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन उनके चेहरे में शर्मिला की सादगी और खूबसूरती साफ झलकती है। खास बात यह है कि दोनों का ताल्लुक बंगाल से रहा है।

Bollywood News : माधुरी दीक्षित और निकी अनेजा-
माधुरी दीक्षित की मुस्कान का जादू तो जगजाहिर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी एक्ट्रेस निकी अनेजा को टीवी की माधुरी कहा जाता था? पिछले 30 सालों से फिल्मों और टीवी में सक्रिय निकी को फिल्म हम आपके हैं कौन के लिए पहले अप्रोच किया गया था, जो बाद में माधुरी के पास चली गई। दोनों की शक्ल में गजब की समानता फैंस को चौंका देती है।

Bollywood News : रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना-
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना की शक्ल में इतनी समानताएं हैं कि फैंस अक्सर भ्रम में पड़ जाते हैं। इन दोनों का एक और रोचक कनेक्शन है अक्षय कुमार। रवीना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी और अक्षय की सगाई हुई थी, जबकि बाद में अक्षय ने ट्विंकल से शादी की। यह संयोग इनकी हमशक्ल कहानी को और दिलचस्प बनाता है।

Bollywood News : सुरभि चंदना और धनश्री वर्मा-
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि चंदना और डांस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा भी अपनी मिलती-जुलती शक्ल से फैंस को हैरान करती हैं। दोनों के चेहरे की बनावट और स्टाइल में कई समानताएं हैं। टीवी की दुनिया में सक्रिय यह जोड़ी अपनी खास पहचान रखती है, लेकिन उनकी हमशक्ल वाली खूबी हमेशा चर्चा में रहती है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : उफनते पुल को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बही बोलेरो, शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत
- 2. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 3. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
- 4. Instagram Ads: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार एक्शन में, मेटा को समन भेजने की तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

