Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bollywood News : ‘जब वी मेट’ से बॉबी देओल को दिखाया बाहर का रास्ता, एक्टर ने खोला राज, शाहिद-करीना को मिली थी जगह...

‘जब वी मेट’ के इस अनसुने किस्से ने प्रशंसकों के बीच चर्चा छेड़ दी है, जो बॉबी देओल की मेहनत और उनके इस अनुभव से हैरान हैं।

Bollywood News : ‘जब वी मेट’ से बॉबी देओल को दिखाया बाहर का रास्ता, एक्टर ने खोला राज, शाहिद-करीना को मिली थी जगह...
X

Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘जब वी मेट’ में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी ने भले ही दर्शकों का दिल जीता, लेकिन इस फिल्म के लिए मूल रूप से बॉबी देओल को चुना गया था। यह खुलासा खुद बॉबी देओल ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे, लेकिन आखिरी मौके पर उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह शाहिद कपूर और करीना कपूर को कास्ट किया गया।

Bollywood News : बॉबी ने बताया कि जब उनके भाई अभय देओल की फिल्म ‘सोचा ना था’ पर निर्देशक इम्तियाज अली काम कर रहे थे, तब उन्होंने इम्तियाज से उनके लिए एक फिल्म लिखने का आग्रह किया। इम्तियाज ने उनके लिए ‘जब वी मेट’ की स्क्रिप्ट तैयार की। बॉबी ने इस प्रोजेक्ट के लिए खूब मेहनत की और एक प्रोड्यूसर से संपर्क किया। उनकी सिफारिश पर प्रोड्यूसर ने इम्तियाज को मौका देने के लिए हामी भरी।

Bollywood News : हालांकि, प्रोड्यूसर ने बॉबी से कहा कि वे इस फिल्म में करीना कपूर को लेना चाहते हैं। बॉबी ने किसी के जरिए करीना से संपर्क किया, लेकिन करीना ने यह ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद बॉबी ने प्रीति जिंटा से बात की, जिन्होंने समय की कमी का हवाला देकर प्रोजेक्ट से इनकार कर दिया। सारी मेहनत के बावजूद, बॉबी को अचानक फिल्म से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह करीना कपूर, शाहिद कपूर और इम्तियाज अली के साथ ‘जब वी मेट’ बनाई गई, जो बाद में सुपरहिट साबित हुई।

Bollywood News : बॉबी ने खुलासा किया कि इस घटना ने उन्हें गहरे तनाव में डाल दिया था। उन्होंने कहा, “जब मुझे फिल्म से निकाला गया, मैं बहुत परेशान हो गया था।” यह खुलासा बॉलीवुड में कास्टिंग की अनिश्चितताओं और एक्टरों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करता है। ‘जब वी मेट’ के इस अनसुने किस्से ने प्रशंसकों के बीच चर्चा छेड़ दी है, जो बॉबी देओल की मेहनत और उनके इस अनुभव से हैरान हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire