Create your Account
Bollywood News : आलिया भट्ट ने किया बड़ा खुलासा, रणबीर-आमिर का नया प्रोजेक्ट कल होगा अनाउंस...
- Rohit banchhor
- 11 Mar, 2025
जिसमें वह आमिर खान और रणबीर कपूर की तस्वीर वाले पोस्टर को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर एक बड़ा संकेत दिया है कि जल्द ही रणबीर कपूर और आमिर खान के साथ एक मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा की जाएगी। आलिया ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आमिर खान और रणबीर कपूर की तस्वीर वाले पोस्टर को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
Bollywood News : इस पोस्टर में इस कोलैबोरेशन को "अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर" बताया गया है और इसे बड़े पर्दे पर होने वाली सबसे बड़ी भिड़ंत करार दिया गया है। आलिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "सर्वश्रेष्ठ की लड़ाई! मेरे दो पसंदीदा अभिनेता आमने-सामने। कुछ बहुत ही रोमांचक होने वाला है। जानकारी के लिए बने रहें, कल और अपडेट मिलेगा।"
Bollywood News : फैंस में उत्सुकता-
आलिया के इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते, इसलिए आलिया अक्सर उनके प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने में आगे रहती हैं। इस बार भी उन्होंने रणबीर के इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है, जिससे उत्साह और बढ़ गया है।
Bollywood News : आलिया और रणबीर के आगामी प्रोजेक्ट्स-
आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। वहीं, रणबीर कपूर नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले हैं। इसके अलावा, रणबीर और आलिया जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र 2' में भी एक साथ दिखाई देंगे।
Bollywood News : क्या हो सकता है यह नया प्रोजेक्ट?
फिलहाल, इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आलिया के पोस्ट से यह स्पष्ट है कि यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसमें रणबीर कपूर और आमिर खान एक साथ नजर आएंगे। फैंस को इंतजार है कि कल इस प्रोजेक्ट का पूरा खुलासा होगा और यह किस तरह की फिल्म होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 2. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 3. MP Crime : 25 लाख की चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, मालिक का ड्राइवर ही निकला गुनहगार, लग्जरी लाइफ के लिए रची थी साजिश
- 4. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

