Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bollywood News : एक्ट्रेस जिनके गुस्से ने करियर को किया प्रभावित: चंकी पांडे को तमाचा, अनिल कपूर को दी पीटने की धमकी...

80 और 90 के दशक में अपनी शानदार पहचान बनाने वाली इस अभिनेत्री का गुस्सा उनके करियर के लिए भारी साबित हुआ।

Bollywood News : एक्ट्रेस जिनके गुस्से ने करियर को किया प्रभावित: चंकी पांडे को तमाचा, अनिल कपूर को दी पीटने की धमकी...
X

Bollywood News : डेस्क न्यूज। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने करियर की शुरुआत में मुश्किलों का सामना करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिनकी किस्मत बदलने में देर नहीं लगती। एक्ट्रेस फराह नाज का करियर भी कुछ इसी तरह का था। 80 और 90 के दशक में अपनी शानदार पहचान बनाने वाली इस अभिनेत्री का गुस्सा उनके करियर के लिए भारी साबित हुआ।

Bollywood News : फराह नाज: तब्बू की बहन और 80s-90s की मशहूर एक्ट्रेस-

फराह नाज, जो आज भी तब्बू की बहन के रूप में पहचानी जाती हैं, ने सिनेमा जगत में अपनी शुरुआत यश चोपड़ा की फिल्म 'फासले' से की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन फराह के अभिनय को सराहा गया था। बाद में उन्होंने 'मरते दम तक', 'नसीब अपना अपना', 'रखवाला', 'ईमानदार' और 'घर घर की कहानी' जैसे कई शोज किए। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया, जिनमें राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर, आमिर खान और गोविंदा जैसे नाम शामिल थे।

Bollywood News : गुस्से में फराह नाज ने चंकी पांडे को जड़ दिया था तमाचा-

फराह नाज का गुस्सा इतना मशहूर था कि उन्होंने एक बार चंकी पांडे को फिल्म 'कसम वर्दी की' के दौरान तमाचा जड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंकी पांडे ने एक जोक मारा था, जिस पर फराह को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद फराह ने चंकी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Bollywood News : अनिल कपूर को दी थी पिटाई की धमकी-

इतना ही नहीं, फराह नाज ने अनिल कपूर को भी खुलेआम धमकी दी थी। खबरों के मुताबिक, जब अनिल कपूर उन्हें माधुरी दीक्षित से रिप्लेस करने का विचार कर रहे थे, तो फराह को इस बात का पता चला और उन्होंने अनिल को लताड़ते हुए उनकी पिटाई करने की धमकी दी। फराह का गुस्सा और उनका शॉर्ट टेम्पर्ड स्वभाव उनके करियर के लिए अवरोध बना, और जल्द ही उनका फिल्मी करियर ढलान पर चला गया।

Bollywood News : फराह नाज की निजी जिंदगी-

फराह नाज ने दिग्गज पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर सुमित सहगल से शादी की। हालांकि, उनका फिल्मी करियर बहुत लंबा नहीं चल सका, लेकिन वह हमेशा अपनी शारीरिक सुंदरता और अभिनय कौशल के लिए पहचानी जाती हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire