Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Bollywood Khan's reaction on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के 24 घंटे बाद आया बॉलीवुड के Khan's का रिएक्शन, जानें क्या बोले शाहरुख़, आमिर और सलमान
Bollywood Khan's reaction on Pahalgam Terror Attack: मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे, जबकि कई अन्य घायल हुए। इस घटना ने न केवल आम लोगों को, बल्कि बॉलीवुड की हस्तियों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। कई मशहूर सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Bollywood Khan's reaction on Pahalgam Terror Attack: शाहरुख खान का दर्द और एकजुटता का संदेश
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी इस दुखद घटना पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,"पहलगाम में हुई इस दर्दनाक और अमानवीय घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर करने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं। ऐसे समय में इंसान सिर्फ भगवान से प्रार्थना कर सकता है कि पीड़ित परिवारों को हिम्मत और शक्ति मिले। मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उम्मीद है कि हम एक देश के तौर पर एकजुट होकर खड़े होंगे, मजबूती दिखाएंगे और इस घिनौने अपराध के खिलाफ न्याय पाएंगे।"
Bollywood Khan's reaction on Pahalgam Terror Attack: सलमान खान ने जताया गहरा दुख
सलमान खान ने भी इस हमले के बाद अपनी प्रतिक्रिया में गहरे दुख और आक्रोश का इजहार किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर अब नर्क बनता जा रहा है। मासूम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, और यह देखकर दिल बहुत दुखी होता है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने अपनों को खोया है। एक भी बेगुनाह को मारना, पूरी कायनात को मारने के बराबर है।"
Bollywood Khan's reaction on Pahalgam Terror Attack: आमिर खान प्रोडक्शंस की भावुक अपील
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मार्मिक पोस्ट साझा की। पोस्ट में लिखा गया, "हमें पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और अनेक परिवारों को दर्द सहना पड़ा। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
- 2. Tecno Pova 8 भारत में लॉन्च : 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया दमदार 5G फोन, जानें कीमत
- 3. Khan Sir: पटना फायरिंग मामला: वायरल वीडियो के बाद बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
- 4. Accident : नगरोटा सड़क हादसा : बस और कार की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 2 गंभीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

