Create your Account
Bollywood actress Hema Malini: हेमा मालिनी पहुंचीं रायगढ़, बोलीं- OTT में परोसी जा रही है अश्लीलता पर कही ये बात..
- Pradeep Sharma
- 07 Sep, 2024
Bollywood actress Hema Malini: सुप्रसिद्ध सिने तारिका, नर्तकी और मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी शनिवार की शाम चक्रधर समारोह में नृत्य
रायगढ़। Bollywood actress Hema Malini: सुप्रसिद्ध सिने तारिका, नर्तकी और मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी शनिवार की शाम चक्रधर समारोह में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंची हैं। इस दौरान हेमा मालिनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ओटीटी प्लेटफार्म पर वास्तविकता के नाम अश्लीलता परोसी जा रही है, इस पर लगाम लगाने की जरूरत है।
Bollywood actress Hema Malini: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही फिल्मों में अश्लीलता परोसी जा रही है, जिसकी वजह से उसे परिवार के साथ बैठकर देखा नहीं जा सकता। शास्त्रीय संगीत और नृत्य में फ्यूजन के प्रयोग पर उन्होंने कहा कि, बदलते परिवेश के साथ म्यूजिक में भी थोड़ा बदलाव हुआ है, लेकिन संगीत की आत्मा नहीं मरनी चाहिए। शास्त्रीय संगीत को आगे बढ़ाने के लिए चक्रधर समारोह जैसे और भी आयोजन होने चाहिए।
Bollywood actress Hema Malini: हेमा मालिनी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। मोदी जी भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध करा रहे हैं। यही वजह है कि, छत्तीसगढ़ में विकास दिखने लगा है। सीएम विष्णु साय भी प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं।
Bollywood actress Hema Malini: भाजपा सांसद ने कहा कि खास तौर पर बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों के विकास के लिए अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि, उनकी शुरुआत नृत्य से हुई। इसी वजह से फिल्मों में भी आना हुआ और अब राजनीति में जाकर लोगों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा की सांसद होने के नाते उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के विकास की है।
Related Posts
More News:
- 1. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 2. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 3. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 4. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

