Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा, सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, देखें वीडियो

Vpb
प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा, सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, देखें वीडियो
X

वृंदावन: वृंदावन के केली कुंज आश्रम में गुरुवार को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। भक्ति और अध्यात्म से गहरे जुड़े आशुतोष ने इस दौरान अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा, "महाराज, आपकी दृष्टि पड़ते ही मैं सैनिटाइज हो गया।" उन्होंने मात्र 10 मिनट में शिव तांडव स्तोत्र का हिंदी अनुवाद सुनाया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

आशुतोष ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा नियमित रूप से महाराज के प्रवचन सुनते हैं और उनके चरण स्पर्श की इच्छा रखते हैं। महाराज के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "आप हमें भरमाने के लिए डायलिसिस और किडनी की बात करते हैं। मुझे आप न शरीर, न मन, न आत्मा से अस्वस्थ लगते हैं। आप कम से कम 80-85 वर्ष तक ऐसे ही रहेंगे।" इस पर प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा, "शरीर स्वस्थ हो या न हो, मन शांत हो तो सब ठीक है। डायलिसिस कोई बड़ी बात नहीं।"

महाराज ने 20 साल पुरानी एक घटना का जिक्र किया, जब एक संत ने उन्हें 80 वर्ष तक जीने का आशीर्वाद दिया था। आशुतोष ने भी अपने गुरु दद्दा जी महाराज के प्रति कृतज्ञता जताई, जिनकी शरण में वे 1984 से 2020 तक रहे। इस मुलाकात ने आशुतोष के आध्यात्मिक झुकाव और विनम्र स्वभाव को उजागर किया। प्रेमानंद महाराज ने कहा, "भक्ति पथ पर चलना कठिन है, लेकिन गुरु कृपा से सब संभव है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire