Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो महिला समेत 5 नक्सलियों के शव बरामद, एके 47 और एसएलआर बरामद

Abujhmad Naxalites encounter: नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच

अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो महिला समेत 5 नक्सलियों के शव बरामद, एके 47 और एसएलआर बरामद
X

नारायणपुर। Abujhmad Naxalites encounter: नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार शाम से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

Abujhmad Naxalites encounter: मृत नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। एके 47, एसएलआर जैसे आटोमैटिक हथियार सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग जारी है।

Abujhmad Naxalites encounter: बता दें कि रविवार को मुठभेड़ के दौरान जिला आरक्षी बल (डीआरजी) के एक प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोंडागांव की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire