Create your Account
गंगा नदी में पलटी नाव, 6 बच्चों के लापता होने की आशंका, रेस्क्यू जारी...
Big Accident : कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में बड़ा हादसा हुआ, जहां गंगा नदी में एक नाव पलट गई। यह दुर्घटना जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर हथकोला घाट के पास हुई, जहां करीब 14-15 लोग नाव पर सवार थे। नाव के ओवरलोड होने के कारण यह हादसा हुआ। नाव में सवार लोगों में से कुछ तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन कई बच्चे अभी तक लापता हैं। घटना के बाद से गांव में यह चर्चा है कि करीब आठ बच्चे लापता हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, दिलारपुर गांव से दो अभिभावक सामने आए हैं, जिन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां भी नाव पर सवार थीं और अब लापता हैं।
Big Accident : घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी एसडीओ सिद्धार्थ, सीडीपीओ मनोज कुमार, थाना अध्यक्ष पंकज आनंद और स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। वे राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से गंगा नदी में लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।
Big Accident : दो लड़कियों की मौत की अफवाह, प्रशासनिक पुष्टि नहीं-
घटना के तुरंत बाद दो लड़कियों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अभी तक दो ही बच्चों के परिजन सामने आए हैं, जिन्होंने अपने बच्चों के लापता होने की सूचना दी है।
Big Accident : मजदूरी के लिए जा रहे थे लोग-
बताया जा रहा है कि दिलारपुर गांव के 12 से 14 लोग और बच्चे नाव में सवार होकर परवल के खेत में मजदूरी के लिए जा रहे थे। ओवरलोडिंग के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद करीब 8 से 9 लोग तैरकर नदी से बाहर निकल आए हैं। इस हादसे ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया है। लोग अपने लापता बच्चों के लिए चिंतित हैं और प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और लापता लोगों की खोज जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 2. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
- 3. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

