Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Board Exams: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, इतने फरवरी से होंगे एग्जाम

Board Exams: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, इतने फरवरी से होंगे एग्जाम
X

Board Exams: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

Board Exams: बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

Board Exams: सीबीएसई ने बताया है कि इस बार सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Board Exams: बोर्ड ने यह भी कहा कि पहली बार डेटशीट परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले जारी की गई है, जिससे छात्रों और स्कूलों को पर्याप्त तैयारी का समय मिलेगा। इससे छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से योजना बना सकेंगे और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire