Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BMW की नई X6 M60i xDrive भारत में लॉन्च, 4.3 सेकंड में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार, जबरदस्त पावर और लग्जरी फीचर्स से है लैस

BMW X6 M60i xDrive

BMW की नई X6 M60i xDrive भारत में लॉन्च, 4.3 सेकंड में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार, जबरदस्त पावर और लग्जरी फीचर्स से है लैस
X

नई दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारत में अपनी नई BMW X6 M60i xDrive लॉन्च कर दी है। यह एक प्रीमियम स्पोर्ट्स कूपे एसयूवी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी इस कार को पूरी तरह तैयार (CBU) मॉडल के रूप में भारत लाई है। इसकी बुकिंग सभी अधिकृत BMW डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है।




दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

नई BMW X6 M60i xDrive में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है। यह इंजन 530hp की पावर और 750Nm का टॉर्क पैदा करता है। कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। यह SUV केवल 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।




स्पोर्टी डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर

नई X6 M60i में मैट ब्लैक किडनी ग्रिल, LED हेडलाइट्स, 21-इंच अलॉय व्हील्स, क्वाड एग्जॉस्ट और आकर्षक कूपे डिजाइन दिया गया है। अंदर 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले और 14.9-इंच टचस्क्रीन, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, एंबिएंट लाइटिंग और प्रीमियम फिनिश वाला केबिन मिलता है।




एडवांस टेक्नोलॉजी और सुरक्षा

SUV में 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग असिस्टेंट, रिवर्सिंग असिस्टेंट, हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल की और My BMW ऐप सपोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।


कई रंगों में होगी उपलब्ध

BMW X6 M60i xDrive को छह आकर्षक रंगों में पेश किया गया है। यह SUV उन ग्राहकों के लिए खास है, जो तेज रफ्तार, शानदार लुक, लग्जरी और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire