Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Blood Moon in India: बस कुछ घंटे बाद नजर आएगा खूनी चांद, इतने समय से लगेगा सूतक, जानिए भारत में कब आएगा नजर

Blood Moon in India: बस कुछ घंटे बाद नजर आएगा खूनी चांद, इतने समय से लगेगा सूतक, जानिए भारत में कब आएगा नजर
X

Blood Moon in India: नई दिल्ली: खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए आज 7 सितंबर 2025 का दिन खास होगा। इस दिन साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा की रात को 7 सितंबर को रात 9:58 बजे शुरू होकर 8 सितंबर को रात 1:26 बजे तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा, जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है।

Blood Moon in India: चंद्र ग्रहण तब होता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं, और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। पूर्णिमा के दिन होने वाली यह घटना तीन प्रकार की होती है: पूर्ण, आंशिक और उपछाया चंद्र ग्रहण। पूर्ण चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आता है। ब्लड मून तब बनता है, जब पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की लाल रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचाता है।

Blood Moon in India: साल में औसतन तीन चंद्र ग्रहण होते हैं, क्योंकि चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के चारों ओर समतल नहीं होती। यह ग्रहण खगोल प्रेमियों के लिए एक शानदार नजारा होगा, जिसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है।

Blood Moon in India: सूतक काल का समय ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इसीलिए 7 सितंबर को दोपहर 12:59 बजे से सूतक काल प्रभावी होगा। सूतक काल शुरू होने से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक ध्यान और मंत्र जाप करना चाहिए, जो बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करने और यात्रा करने से बचें, क्योंकि इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire