Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बागबाहरा में हुई ब्लॉक स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, कई रसोइया ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

बागबाहरा में हुई ब्लॉक स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, कई रसोइया ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन
X

बागबाहरा: बच्चों और पालकों के मध्य प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का प्रसार करने, रसोईघर, बर्तन एवम खाद्य सामग्री की स्वच्छता एवम शुद्धता बनाये रखने, कुकिंग में समय प्रबंधन को नियोजित करने एवम उचित पौष्टिक आहार देने के उद्देश्य से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा, ए बी ई ओ रामता प्रसाद मन्नाडे एवम बी आर सी भुपेश्वरी साहू के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय बालक प्राथमिक शाला बागबाहरा में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी भूपेन्द्र निराला संकुल समन्वयक बागबाहरा, मनीष अवसरिया संकुल समन्वयक कसेकेरा एवम गजानन दीवान संकुल समन्वयक लालपुर ने संयुक्त रूप से बताया कि कुकिंग कास्ट प्रतियोगिता में विकासखंड बागबाहरा के 36 संकुल से ....24.....रसोइया प्रतिभागी सम्मिलित हुए।




निर्णायक मंडल से व्याख्याता रक्षा साहू,धनेश्वरी चन्द्राकर, पूरी हरपाल एवम सहायक शिक्षक गीता साहू ने प्रतियोगिता में सम्मिलित रसोइया के ड्रेस, साफ-सफाई,समय प्रबंधन, स्वाद एवम न्यूट्रिशन मूल्य के आधार पर अंक प्रदान कर अपना निर्णय सुनाया। इस अवसर पर रसोइया संघ ब्लॉक बागबाहरा की अध्यक्ष कचरा चन्द्राकर की विशेष उपस्थिति रही।




प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संकुल केंद्र-लालपुर से ज्योति दीप एवम राकेश यादव द्वितीय स्थान पर संकुल केन्द्र-मोहगांव के पिंगला साहू एवम तृतीय स्थान पर संकुल केंद्र-खोपली के सेवती साहू रही। विजेता प्रतिभागियों को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा एवम अतिथिगण ने प्रमाणपत्र, निर्धारित राशि एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बी ई ओ कार्यालय बागबाहरा की मध्याह्न भोजन प्रभारी राजकुमारी नेताम, प्रोग्रामर वंदना साहू, संकुल समन्वयक रामचरण ध्रुव,देवलाल सिन्हा, मोहिंदर पांडे,गेंदलाल यादव, शासकीय बालक प्राथमिक शाला की प्रधानपाठक संतोषी साहू, यामिनी दुबे, वीणा साहू, शशिकला गुप्ता, श्याम दीवान जितेन्द्र कुमार साहू उपस्थित रहे।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire