Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Blast in School : स्कूल में ब्लास्ट मामले में 6 छात्र निलंबित, ऑनलाइन मंगाई गई थी विस्फोटक सामग्री...
- Rohit banchhor
- 22 Feb, 2025
स्कूल शिक्षा विभाग ने 4 प्राचार्यों की एक जांच समिति गठित की है, जो घटना की पूरी तहकीकात कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
Blast in School : बिलासपुर। शहर के सेंट विन्सेंट पल्लोटी स्कूल में हुए सोडियम ब्लास्ट के मामले में स्कूल प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 छात्रों को निलंबित कर दिया है। इनमें 4 छात्राएं और 2 छात्र शामिल हैं, जो सभी 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं। इस घटना के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 4 प्राचार्यों की एक जांच समिति गठित की है, जो घटना की पूरी तहकीकात कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
Blast in School : बता दें कि शुक्रवार को स्कूल के वॉशरूम में एक जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें 8वीं कक्षा की एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद से पीड़ित छात्रा के परिजनों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने स्कूल के बाहर पहुंचकर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, स्कूल प्रिंसिपल और डायरेक्टर परिजनों से मिलने नहीं आए, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
Blast in School : इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने शहर के अलग-अलग स्कूलों के 4 प्राचार्यों की एक जांच समिति गठित की है। समिति ने स्कूल का दौरा कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। सिविल लाइन पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। फिंगरप्रिंट और एफएसएल विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Blast in School : ऑनलाइन ऑर्डर की गई थी विस्फोटक सामग्री-
स्कूल प्रबंधन ने खुलासा किया है कि विस्फोटक सामग्री ऑनलाइन मंगाई गई थी, जिसे स्कूल के ही 8वीं कक्षा के छात्रों ने वॉशरूम में रखा था। कुछ छात्रों की पहचान कर ली गई है और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : भुट्टे के खेत में उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस की छापेमारी में खुलासा, एक संदिग्ध हिरासत में
- 2. CG News : शादी के भोज के बाद 40 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, बासी खाना खाने से बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
- 3. Iran Israel War: नए ईरानी सुप्रीम-लीडर के चुनाव के लिए जिस बिल्डिंग में इकट्ठा हुए थे धार्मिक गुरु इजराइल ने उसे ही उड़ा दिया
- 4. IPL 2026 New Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग का नया शेड्यूल जारी, ब्रॉडकास्टर ने बता दी तारीख, यहां चेक करें फटाफट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

