Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

हरियाणा के रुझानों में बीजेपी की हैट्रिक, सीएम यादव बोले- राहुल गांधी के फेल होने का था चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव

Vpb
हरियाणा के रुझानों में बीजेपी की हैट्रिक, सीएम यादव बोले-  राहुल गांधी के फेल होने का था चुनाव
X
भोपाल। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। बीजेपी का कहना है कि वो लगातार तीसरी बार हरियाणा की सत्ता में वापसी करेगी और जम्मू-कश्मीर में उसके बिना कोई सरकार नहीं बन पाएगी।

इधर मध्य प्रदेश में हरियाणा चुनाव के रुझानों पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी बयान सामने आया है। हरियाणा चुनाव नतीजों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, "हमें उम्मीद थी की निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं। मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था और मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है,हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire