Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल में बीजेपी की बूथ कार्यशाला, सीएम बोले हमने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा

आजादी के समय कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगाकर गलत किया था।

भोपाल में बीजेपी की बूथ कार्यशाला, सीएम बोले हमने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा
X
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन ने 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में प्रदेश भाजपा ने 31 अगस्त यानी शनिवार को प्रत्येक बूथ पर संगठन पर्व कार्यशाला आयोजित की। भोपाल में बूथ नंबर 111 पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सदस्यता प्रभारी विधायक भगवानदास सबनानी ने कार्यशाला में भाग लिया।मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने संबोधन में कहा कि पांच निष्ठाओं के आधार पर भाजपा के सदस्य बनाए जाते हैं लोकतंत्र की भावना में विश्वास सबसे बडी निष्ठा है। हम में हमारी विरोधी पार्टी में क्या अंतर है।

हमारे यहां तीन पीढ़ियां है..लेकिन कांग्रेस में एक ही पीढ़ी है। बीजेपी में नए खून और नए कार्यकर्ता की महत्ता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के विचारधारा का तेजी से फैलाव हो रहा है। हमारी पहली निष्ठा राष्ट्रवादी विचार की है। वही सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धारा 370 गलत है यह कहकर मंत्री पद छोड़ दिया था।



आजादी के समय कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगाकर गलत किया था। उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। हमारी पार्टी के नेताओं ने जो कहा वह किया है। मुख्यमंत्री ने मंच से विधायक भगवानदास सबनानी और जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी से पूछा बीजेपी की पांच निष्ठाए क्या है। भारत में कितने राजनीतिक दल है। भगवान दास सबनानी और सुमित पचौरी सवालों के जवाब नहीं दे पाए दोनों नेता मुख्यमंत्री के सवालों को सुनकर हक्के बक्के रह गए।डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता गए क्या अयोध्या दर्शन करने..राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका कोई गया..सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाभी तो आयी नहीं क्या करें..सीएम बोले कि कोई टेड़ा चले तो सीधा करना भी आता है।


हमारे विरोधी इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, क्या किया कहां किया कैसे किया कश्मीर में चुनाव चल रहे हैं. 40 हजार मासूम लोग कश्मीर में मारे गए। लोगों को अपना मकान, दुकान छोड़ना पड़ा.. नेशनल कांफ्रेंस से कांग्रेस ने हाथ मिलाया जो धारा 370 लागू करना चाहते हैं..हम भारत का विकास चाहते हैं इसलिए बीजेपी के सदस्य बनाना है.हमारी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातर बदलते रहते हैं, एक ही परिवार का बना क्या कोई..कांग्रेस परिवार से बाहर नहीं जाती... भाजपा को जितने वोट मिले उतने सदस्य बनें जिन्होंने वोट नहीं दिया अब उन्हें भी सदस्य बनाये।



सीएम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता जब सदस्यता अभियान के लिए जाएं तो बताएं कि हम इसलिए सदस्य बनाना चाहते हैं क्योंकि हमने राम मंदिर बनवाया, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई, पाकिस्तान को दो बार उसके घर में घुसकर मारा है और देश के गरीब आदमी के जीवन में बदलाव लाने के लिए बीजेपी काम करती है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire