Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
BJP new national president: बीजेपी को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM निवास पर देर रात हुई अहम बैठक, इन नामों की चर्चा
BJP new national president: नई दिल्ली। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर पार्टी में लगातार मंथन जारी है। बुधवार देर रात पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा की गई। पीएम आवास पर हुई अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ कई अन्य पदाधिकारी और नेता शामिल रहे।
BJP new national president: बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के अतिरिक्त राज्य स्तर पर भी पार्टी में कुछ संगठनात्मक बदलाव किए जाने पर चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक बैठक में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई।
BJP new national president: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के ये नाम चर्चा में
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की मंजूरी से होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शिवराज सिंह चौहान, सुनील बंसल, धर्मेन्द्र प्रधान, रघुवर दास, वानति श्रीनिवासन, डी. पुरंदेश्वरी, स्मृति ईरानी, तमिलिसाई सौंदर्यराजन और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े के नाम शामिल हैं। वहीं महिला चेहरों में स्मृति ईरानी, डी. पुरंदेश्वरी, तमिलिसाई सौंदर्यराजन, वानति श्रीनिवासन के नाम चर्चा में हैं।
BJP new national president: क्यों हो रही है देरी
भाजपा संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी कराया जा सकता है जब देश के आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव हो जाएं। 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होता है। एक ही व्यक्ति नामांकन करता है। बिना वोटिंग अध्यक्ष चुन लिया जाता है। इस बार भी यही परंपरा रहने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Suspended : विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी, सिलियारी चौकी प्रभारी निलंबित
- 2. CJP: लखनऊ में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, परीक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
- 3. Monsoon arrives in Kerala: केरलम पहुंचा मानसून, बस्तर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरु, रायपुर में आसमान पर छाये बादल
- 4. Jeering against Donald Trump: NBA फाइनल्स में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, सरेआम हुई बेइज्जती, फैंस ने की हूटिंग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

