Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

समर्थकों को जिला अध्यक्ष बनवाने जुटे बीजेपी दिग्गज, आपसी खींचतान में उलझी लिस्ट, दिल्ली से होगी फाइनल...

भाजपा में रायशुमारी के बाद यह तय हो जाता था कि किस जिले का अध्यक्ष कौन बनेगा।

समर्थकों को जिला अध्यक्ष बनवाने जुटे बीजेपी दिग्गज, आपसी खींचतान में उलझी लिस्ट, दिल्ली से होगी फाइनल...
X

MP News : भोपाल। भोपाल से लेकर दिल्ली तक जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर कवायद जारी है। इस बीच वह अटकलें तेजी से चल रही थी कि मंगलवार को 30 से ज्यादा जिलों के अध्यक्षों का चयन कर उनकी घोषणा करदी जाएंगी।लेकिन शाम होने के साथ उनपर भी विराम लग गया। इस बीच पिछले कई दिनों से चल रही इस कवायद में बीजेपी अपने मूल स्वरुप से अलग दिखाई दी। प्रदेश में संभवता पहली बार स हुआ कि पिछले पांच दिनों से जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर चल रही कवायद पर अंतिम निर्णय की स्थिति नहीं बन सकी। जबकि पहले भाजपा में ऐसा नहीं होता था, भाजपा में रायशुमारी के बाद यह तय हो जाता था कि किस जिले का अध्यक्ष कौन बनेगा।

MP News : खासबात यह है कि पार्टी विथ डिफरेंस में पट्टावाद हावी होता नजर आ रहा है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक ऑनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। यह हालात कभी कांग्रेस में हुआ करते थे, जो अब भाजपा में दिखाई दे रहे हैं। सूत्रो का कहना है की बीजेपी मैं यह स्थिति कांग्रेस से आए लोगो की वजह से बनी है।सूत्रों की मानी जाए तो केंद्रीय संगठन का बहुत ज्यादा हस्तक्षेप जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर नहीं है, चुनावी प्रक्रिया के बीच शिवप्रकाश और सरोज पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्होंने दो जनवरी को बैठक कर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर केंद्रीय संगठन की और से औपचारिकता पूरी कर दी, लेकिन प्रदेश बीजेपी के नेता ऐसे सक्रिय हुए कि जो घोषणा पांच जनवरी तक होना थी

MP News : यह सात जनवरी की शाम तक नहीं हो सकी। केंद्रीय संगठन भी इस बार मध्य प्रदेश बीजेपी के नेताओं के बीच जो चल रहा है उसे वाच कर रहा है। उसी बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौधन सोमवार को भोपाल में सक्रिय नजर आ रहे है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से घर जाकर मुलाकात की। वहीं वे पुराने साथी प्रहलाद पटेल से मिलने भी भी पहुंचे। शिवराज प्रहलाद पटेल के बंगले पर गए थे। दोनों ही नेताओं से शिवराज सिंह ने बंद कमरे में अलग-अलग बातचीत की। इधर जिला अध्यक्ष के चयन की खींचतान को लेकर सबसे चर्चित जिला सागर के नेता एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इन सभी मुलाकातों की भाजपा में चल रही जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चयन की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।

MP News : दिल्ली जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा-
बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट को लेकर एमपी में पेंच फंस गया है। सागर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा सहित कई जिलों में दिग्गजों के बीच जिलाध्यक्षों के नामों पर सहमति न बन पाने के कारण अब दिल्ली में नए सिरे से मंथन होगा। रात को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में प्रदेश संगठन चुनाव की पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ चर्चा कर जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire