Breaking News
MP News : उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
BJP National President Nitin Nabin: बीजेपी अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में नितिन नबीन, केरल और बेंगलुरु-तेलंगाना चुनाव को लेकर लिया बड़ा फैसला
- Pradeep Sharma
- 21 Jan, 2026
BJP National President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी कमान संभालते ही चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली। BJP National President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी कमान संभालते ही चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने एक्शन मोड में आते हुए केरल, बेंगलुरु और तेलंगाना के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
BJP National President Nitin Nabin: नितिन नबीन ने मंगलवार को जेपी नड्डा की जगह लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन में पीढ़ीगत बदलाव के जरिए अपना प्रभाव विस्तारित करना चाहती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तो वह एक कार्यकर्ता हैं और नितिन नबीन उनके ‘बॉस’ हैं।
BJP National President Nitin Nabin: केरल चुनाव के लिए विनोद तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी
पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपनी पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए नितिन नबीन ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। केरल में अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर चुनाव की देखरेख की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
BJP National President Nitin Nabin: ग्रेटर बेंगलुरु चुनाव: राम माधव और सतीश पूनिया की जोड़ी
ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता राम माधव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ये नियुक्तियां पार्टी की ओर से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
BJP National President Nitin Nabin: तेलंगाना नगर निगम चुनाव के लिए ‘रणनीति’
आगामी तेलंगाना नगर पालिका और निगम चुनाव के लिए भी नए प्रभारियों की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
BJP National President Nitin Nabin: संगठन में नई ऊर्जा का संचार
नितिन नबीन ऐसे समय में अध्यक्ष बने हैं जब भाजपा चुनावी राजनीति पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पदभार संभालते ही जिस तरह से उन्होंने विभिन्न राज्यों में चुनावी प्रभारियों की नियुक्ति की है, वह संकेत देता है कि आने वाले समय में संगठन और अधिक आक्रामक तरीके से कार्य करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Vaibhav Suryavanshi : IPL 2026 की तैयारी में जुटे वैभव सूर्यवंशी, इस साल नहीं देंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा
- 2. Honda Shine 125 limited Edition : होंडा शाइन 125 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च, नए ग्राफिक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस, जानें कीमत
- 3. Blast in Imam Bargah : जुमे की नमाज के बीच इमाम बारगाह में धमाका, इलाके में दहशत, शहर अलर्ट पर
- 4. Chocolate Day 2026 : पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करने के 5 खास और रोमांटिक आइडिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

