Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कल छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

कल छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
X
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। नड्डा यहां पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। बैठक रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री साय समेत कई मंत्री, विधायक, और सांसद शामिल होंगे। अध्यक्ष नड्डा संगठन और सरकार के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

जेपी नड्डा सभी नेताओं से वन टू वन चर्चा करेंगे, जिससे पार्टी की रणनीतियों को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा सकें। इस बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है, जो आगामी चुनावों के लिए तैयारी में मदद करेगा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire