Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
BJP सांसद तेजस्वी सूर्या और शिवश्री स्कंदप्रसाद ने रचाई शादी, वैदिक रीति से संपन्न हुआ समारोह, देखें तस्वीरें
बेंगलुरु। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को कर्नाटक की प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ विवाह कर लिया। यह समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना और अर्जुनराम मेघवाल शामिल थे।

समारोह में पार्टी के कई सांसदों और विधायकों ने भी शिरकत की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
34 वर्षीय तेजस्वी सूर्या ने शादी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुरुजनों, बुजुर्गों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से आज मैंने वैदिक परंपराओं के अनुसार शिवश्री के साथ विवाह किया। इस नई यात्रा के लिए आप सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद की अपेक्षा है।”

इस साल की शुरुआत से ही दोनों के विवाह की चर्चाएं सुर्खियों में थीं।
शिवश्री स्कंदप्रसाद एक प्रतिभाशाली शास्त्रीय गायिका, भरतनाट्यम नृत्यांगना और विदुषी हैं। उन्होंने बायो इंजीनियरिंग में स्नातक और चेन्नई के संस्कृत कॉलेज से परास्नातक की डिग्री हासिल की है। उनके यूट्यूब चैनल के दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके गायन की प्रशंसा की थी, जिसके बाद वे चर्चा में आई थीं। संगीत प्रेमी परिवार से ताल्लुक रखने वाली शिवश्री ने देश-विदेश में अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

हाल ही में तेजस्वी और शिवश्री को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम में आशीर्वाद लेते देखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 मार्च को बेंगलुरु के गायत्री विहार पैलेस ग्राउंड में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन होगा, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। तेजस्वी सूर्या भाजपा के युवा और मुखर नेताओं में से एक हैं।

2019 में सबसे कम उम्र के सांसदों में शुमार होने वाले सूर्या ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उनकी लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें भाजयुमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Tehri Accident: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत
- 2. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 3. UP News : यूपी के पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, CM योगी का बड़ा ऐलान
- 4. MP Crime : इश्क के लिए रची साजिश, पत्नी ने ही कराया पति का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

