BJP MLAs meeting in Kolkata today: कोलकाता में BJP विधायकों की बैठक आज, 8 मई को बंगाल आएंगे अमित शाह, तनाव के बीच न्यू मार्केट में बुलडोजर एक्शन, टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़, देखें वीडियो
- Pradeep Sharma
- 06 May, 2026
BJP MLAs meeting in Kolkata today: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बुधवार को कोलकाता स्थित बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
BJP MLAs meeting in Kolkata today: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बुधवार को कोलकाता स्थित बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में चुनाव में मिली जीत और मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार के चयन पर मंथन होगा। इसी बीच 8 मई को केंद्रीय मंत्री अमित शाह कोलकाता आएंगे जहां भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है, जिसके बाद बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
BJP MLAs meeting in Kolkata today: तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़ जारी
तनाव के बीच मध्य कोलकाता स्थित न्यू मार्केट (हॉग मार्केट) इलाके में मंगलवार रात बुलडोजर के साथ पहुंचे एक समूह ने कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यालय को निशाना बनाया। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिससे स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भय का माहौल बन गया। घबराए दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। यह क्षेत्र कोलकाता के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में से एक है।
BJP MLAs meeting in Kolkata today: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। हालांकि तनाव अब भी बना हुआ है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने इसे “बंगाल में परिवर्तन का जश्न” करार दिया। वहीं, टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई और पुलिस की अनुमति से बुलडोजर लाया गया।
BJP MLAs meeting in Kolkata today: दूसरी ओर, कुछ स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिस ढांचे को हटाया गया, वह अवैध निर्माण था। उनका दावा है कि संबंधित स्थान पहले एक दुकानदार से जबरन लिया गया था और बाद में उसे यूनियन कार्यालय में बदल दिया गया। टीएमसी ने अपने आधिकारिक बयान में भाजपा पर हिंसा और तोड़फोड़ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

