Create your Account
BJP Membership Campaign: भाजपा सदस्यता अभियान के लिए राज्यों के प्रभारी नियुक्त, विजया रहाटकर को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
- VP B
- 18 Aug, 2024
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं बैठक में शामिल हुए।
नई दिल्ली। BJP Membership Campaign: दिल्ली में देर रात तक चली भारतीय जनता पार्टी ( BJP) की अहम बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में नए पार्टी अध्यक्ष के चयन पर भी गहन चर्चा की गई। इसके अलावा देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर भी इस बैठक में मंथन किया गया।
BJP Membership Campaign: दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक का मकसद पार्टी के सदस्यता अभियान (BJP Membership Campaign) को अंतिम रूप देना था, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां मजबूती के साथ की जा सके। बैठक में विजया रहाटकर को छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
BJP Membership Campaign: बैठक में यह फैसला लिया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। यह सभी प्रभारी सदस्यता अभियान की देखरेख करेंगे। सूत्रों के अनुसार 9 राज्यों में सदस्यता अभियान प्रभारी (Membership Drive Incharge) नियुक्त किए गए हैं। विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन दीव और दादरा नगर हवेली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दुष्यंत गौतम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है।
महिला नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी
बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और चंडीगढ़ के सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। (Rekha Verma) इसके अलावा, डी पुरंदेश्वरी को केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु का प्रभार सौंपा गया है। पार्टी ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि महिला नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी जाएं।
इन राज्यों के लिए भी अभियान प्रभारी नियुक्त
विजया रहाटकर को छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋतुराज सिन्हा उत्तर प्रदेश और गुजरात के सदस्यता अभियान के प्रभारी होंगे। गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग उत्तराखंड और बिहार के प्रभारी होंगे। (BJP Meeting) इन नियुक्तियों के साथ, पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि सदस्यता अभियान को सभी राज्यों में सफलतापूर्वक संचालित किया जाए।
BJP Membership Campaign: पूर्वोत्तर और दक्षिण के लिए भी प्रभारी नियुक्त
अरविंद मेनन को अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, राजदीप रॉय को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : रवानगी रोकने की कीमत मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की रिश्वत लेते मेडिकल ऑफिसर लोकायुक्त के जाल में फंसे
- 2. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 3. UP News : छज्जा गिरने से दादी और मासूम नातिन की दबकर मौत
- 4. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

