Create your Account
खड़गे के बयान से बीजेपी आहत, युवा मोर्चा ने पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, माफ़ी मांगने की मांग
- Rohit banchhor
- 28 Jan, 2025
मुख्य संगठन के बाद अब युवा मोर्चा ने भी समूचे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
MP News : भोपाल। कांग्रेस द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में की गई जय भीम जय बापू जय संविधान रैली के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा डुबकी को लेकर दिए गए बयान से बीजेपी आहत हो गई है। बीजेपी के मुख्य संगठन के बाद अब युवा मोर्चा ने भी समूचे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

MP News : शहर के रोशनपुरा चौराहे पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक नारे लगाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही सनातन धर्म और संस्कृति का आपमान करते आई है।
MP News : कांग्रेस ने महाकुंभ में स्नान कर रहे सभी लोगो का अपमान किया है। भाजपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी ने सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगी तो आगे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 2. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 3. Instagram Ads: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार एक्शन में, मेटा को समन भेजने की तैयारी
- 4. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

