Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
मोतीनगर बस्ती को तोड़कर भाजपा सरकार ने किया गंगा जमुना तहजीब को कलंकित : मनोज शुक्ला
जिला प्रशासन की कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

MP News : भोपाल। भोपाल की नरेला विधानसभा के मोतीनगर बस्ती में जिला प्रशासन ने आज रेलवे लाइन के लिए बाधा बना रहे मकान और दुकानों को हटाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन के कड़े पहरे में जिला प्रशासन ने आज 100 दुकानों पर बुलडोजर चला कर उसे जमीनदोज कर दिया। जिला प्रशासन की कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।
MP News : बस्ती को तोड़ने का विरोध कर रहे मनोज शुक्ला को उनके घर में टीआई कोहेफिजा ने अपनी टीम के साथ नजरबंद रखा। उन्होंने उनको कहीं बाहर जाने से मनाही की एवं घर में ही रुकने को कहा। मनोज शुक्ला ने कहा कि मोती नगर राजनीतिक नफ़रत की भेंट चढ़ गया है। आज भाजपा सरकार ने भोपाल की गंगा जमुना तहजीब को कलंकित करने का काम मोतीनगर तोड़कर किया है, में इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


