Breaking News
Create your Account
BJP Foundation Day: बीजेपी स्थापना-दिवस पर CM साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, बोले- जनकल्याण के लिए सरकार लगातार कर रही काम
BJP Foundation Day: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
BJP Foundation Day: इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस उद्देश्य और दूरदृष्टि के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
BJP Foundation Day: मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने, आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
BJP Foundation Day: 6 से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’
स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रभारी यशवंत जैन ने बताया कि स्थापना दिवस के साथ ही 6 से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’ और संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
BJP Foundation Day: दीपोत्सव और सजावट के साथ उत्सव का माहौल
पार्टी की ओर से 5 से 7 अप्रैल तक प्रदेश और जिला कार्यालयों में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यालयों को झालर, दीप और रंगोली से सजाया गया है।
BJP Foundation Day: बूथ स्तर पर भी आयोजन
6 और 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इसमें पार्टी के प्राथमिक और सक्रिय सदस्य एकत्र होकर स्थापना दिवस मनाएंगे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेंगे।
BJP Foundation Day: 8-9 अप्रैल को जिला सम्मेलन
8 और 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें संगठन विस्तार, भाजपा की विकास यात्रा और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर भी विमर्श किया जाएगा।
BJP Foundation Day: 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान’ से जनसंपर्क
7 से 12 अप्रैल तक पार्टी ‘गांव,बस्ती चलो अभियान’ भी चलाएगी। इस दौरान सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी गांवों और बस्तियों में प्रवास करेंगे। बड़ी विधानसभाओं में कम से कम 50 और छोटी विधानसभाओं में 20 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Related Posts
More News:
- 1. GST collection April 2026: दुनिया में उथल-पुथल के बीच भरा मोदी सरकार का खजाना, टूटे सारे रिकॉर्ड, GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए के पार, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
- 2. Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
- 3. Oscars Rules Changed : ऑस्कर्स के 99 साल के इतिहास में पहली बार बदले 3 अहम नियम, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
- 4. Iran Explosion : ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा : IRGC के 14 जवानों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

